उत्तराखंड- यहां बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिजनों में मचा कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर- उत्तराखंड के नदी -नालों में आए दिन डूबने के समाचार मिल रहे हैं उसके बावजूद भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अकाल मौत की घटनाएं सामने आ रही है।

इसी क्रम में बागेश्वर जिले से आज दुखद खबर सामने आई है यहां सरयू नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत हो गई घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक बृहस्पतिवार की सांय ग्वाड़ निवासी 15 वर्षीय सौरभ , 16 वर्षीय रोहित और 18 वर्षीय प्रदीप नहाने के लिए निकले। वह झटक्वाली के समीप सरयू नदी में कूद गए। सौरभ और रोहित डूबने लगे। प्रदीप ने रोहित को तत्काल निकाल लिया। लेकिन सौरभ को वह नहीं बचा सका। उसने घटना की सूचना तत्काल आसपास के लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम में रेस्क्यू अभियान चलाकर सौरभ पुत्र अर्जुन सिंह का शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के लक्ष्य सिंह साही ने दिल्ली में जीता रजत पदक, जूडो चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

बताया जा रहा है सौरभ घर का इकलौता चिराग था घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें