मंगलवार को उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले में 234 बागेश्वर में 70 चमोली में 226 चंपावत में 74 देहरादून में 524 हरिद्वार में 200 नैनीताल में 209 पौरी गढ़वाल में 109 पिथौरागढ़ में 124 रुद्रप्रयाग में 161 टिहरी गढ़वाल में 264 उधम सिंह नगर में 452 और उत्तरकाशी में 109 नए मामले आए हैं।

देहरादून-(बड़ी खबर) क्या फिर राज्य में बढ़ने लगा कोरोना, आज आए इतने मामले

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ते नजर आ रहे हैं। राज्य में आज 11 जनपदों में कोरोना संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए हैं वहीं बुधवार को 50 मामले सामने आए थे।

राज्य में आज कोरोना के 52 नए मामले सामने आए है। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 187 पहुंच गई है।

गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 52 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 54 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 3.3 0% पर पहुंच गई है।

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 30 ,हरिद्वार से 05, नैनीताल जिले से 04, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 02, टिहरी से 01, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 01, अल्मोड़ा 03, बागेश्वर से 01, चमोली से 02, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा

राज्य में अब तक कुल 93315 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 89542 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3309 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 277 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 95. 96 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

देश में पिछले 24 घंटे में आए 13313 नए मामले ,18 मरीजों की गई जान

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 13,313 मामले सामने आए, जबकि इससे पहले 22 जून को 12,249 नए मामले सामने आए थे, जबकि 21 जून को 9,923 नए मामले सामने आए थे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें