बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष अपने साथी के साथ गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल।
उत्तरकाशी:- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़ा मामला सामने आया है. पुलिस ने बड़कोट नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके एक साथी अंकित रमोला को गिरफ्तार किया है. मामला मंगलवार 25 फरवरी शाम का बताया जा रहा है. दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि मामला मंगलवार देर रात 25 फरवरी का है. नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला ने प्रवीण रावत की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस मामले दोनों के बीच बहस हुई,प्रवीण रावत ने पुलिस को जो तहरीर दी है, उसमें उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके साथी अंकित रमोला पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने प्रवीण रावत की शिकायत पर विनोद डोभाल और अंकित रमोला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएसएन) की धारा 109 के तहत मुकदमा दर्ज किया और दोनो आरोपियों को हिरासत में लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को पुरोला में न्यायायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों ही आरोपियों को दस दिन के लिए जेल भेज दिया।
बता दें कि विनोद डोभाल हाल ही में हुए नगर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद बड़कोट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरे थे, जिसमें उन्होंने अपनी जीत दर्ज कराई थी। विनोद डोभाल के भाई संजय डोभाल उत्तरकाशी जिले की यमुनोत्री विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक है। साथ ही उनकी बहन नीलम बिजल्वाण टिहरी जिले की मुनीकी रेती नगर पालिका की अध्यक्ष है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म 
