DEHRADUN NEWS- आपने अभी तक ठगी करने वाली दुल्हन की कहानी सुनीं होगी या फिर लुटेरी दुल्हन की खबरें पढ़ी होगी। लेकिन राजधानी देहरादून में गजब का मामला देखने को मिला यहां एक युवक ने पहली पत्नी व बच्चे होने के बावजूद दूसरी शादी कर ली। इसके बाद जब दूसरी पत्नी गर्भवती हो गई तो वह उसे देहरादून छोडक़र उसके गहने, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। महिला हेल्पलाइन की जांच के बाद वसंत विहार थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रिया निवासी वसंत विहार ने पूर्व में महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीडि़ता का कहना था कि उनके पहले पति की मृत्यु हो गई थी। उसकी 14 साल की एक बेटी है। ऐसे में महिला ने फिर से शादी करने के लिए एक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफााइल अपलोड किया। जहां से वह विशाल गुप्ता नाम के युवक के संपर्क में आयी। विशाल ने उसे अपना व्यवसाय के बारे में बताया। कहा कि वह गाजियाबाद में काम करता है। उसकी अब तक शादी नहीं हुई है, ऐसे में दोनों ने शादी की योजना बना ली।

इसके बाद आठ मई वर्ष 2020 को प्रिया का विवाह विशाल गुप्ता से हुआ और वह महिला को गाजियाबाद ले गया, यहां किराये पर मकान लिया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। जब उसकी डिलीवरी नजदीक आई तो विशाल उसे देहरादून में उसके घर छोडक़र चला गया। तभी 27 फरवरी को महिला को पता चला कि उसके पति का असली नाम विशाल गुप्ता नहीं बल्कि धर्मेंद्र है। वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद 14 मार्च वर्ष 2021 को महिला ने धर्मेंद्र को बताया कि वह गाजियाबाद आ रही है।
जब विशाल ने खुद रेलवे स्टेशन आने की बात कही। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वह नहीं आया। इसके बाद वह किराये वाले मकान पर पहुंची तो कमरे में ताला लगा हुआ था। इसके बाद उसने विशाल को फोन किया तो उसने दिल्ली स्थित कश्मीरी गेट बुलाया, जहां दोनों की मुलाकात हुई। यहां महिला ने उसे डिलीवरी का खर्चा मांगा तो वह दो दिन बाद देहरादून आने की बात करने लगा। लेकिन नहीं आया ऐसे में महिला फिर अप्रैल में दिल्ली चली गई।
यहां से महिला उसके आफिस गई तो उसके घर का पता निकाला। जिसके बाद वह घर निरंकारी कालोनी धीरपुर दिल्ली पहुंची। जहां पता चला कि उसका धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा है और उसकी 10 साल की बेटी है। महिला ने धर्मेंद्र पर आरोप लगाया कि उसने धोखे से उससे शादी की है। इसके बाद उसका लैपटाप, नकदी, ज्वेलरी व ढाई लाख रुपये हड़प लिए। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
