उत्तराखंड में साइबरक्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इस क्राइम को करने वाले शातिर ठग हर रूप में ठगी करने पर माहिर हैं चाहे सोशल मीडिया के माध्यम से हो या फिर फोन कॉल के माध्यम से या फिर मैसेज भेज कर किसी न किसी रूप में भोले भाले लोगों को अपनी जाल में फंसा कर उनकी गाड़ी कमाई को लूटने का खेल जारी है। अब राजधानी में एक नया मामला सामने आया है जहां साइबर ठग ने खुद को रिश्तेदार बताया और ठगी कर ली।
जानकारी के मुताबिक राजधानी के फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली ममता बिष्ट ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि 18 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया, जिसे उनके बेटे ने उठाया, और कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह उनका फूफा बोल रहा है, जिसके बाद बेटे ने मां को फोन दिया तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि यह उसका नया मोबाइल नंबर है और वह उनके खाते में कुछ पैसे भेज रहा है जिसे थोड़ी देर बाद वापस भेज देना।
इस पर युवक ने एक पैसे ट्रांसफर करने जैसा ही मैसेज भेजा और कहा कि आपके अकाउंट में पैसे डाल दिए हैं अब आप फोन पर से उसे वापस भेजने को कहा लेकिन रकम ट्रांसफर नहीं हो पाई जिसके बाद उक्त कथित फूफा व्यक्ति ने महिला से एटीएम नंबर व अन्य गोपनीय जानकारी हासिल की जिसके बाद महिला के खाते से ₹145000 निकल गए। महिला को बाद में ठगी होने का एहसास हुआ जिसके बाद नेहरू कॉलोनी थाना में तहरीर देते हुए महिला ने शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
