उत्तराखंड- कलयुगी देवर की करतूत, भाभी को जबरन पिलाने लगा तेजाब, नहीं पिया तो चेहरे पर फेंका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक भाभी द्वारा बेटी के इलाज के लिए देवर को पैसा नहीं दिया तो गुस्से में आए देवर ने पहले भाभी को जबरदस्ती तेजाब पिलाने की कोशिश की, लेकिन उसमें कामयाब नहीं हुआ तो आरोपी ने भाभी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई, फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के ढोलक बस्ती निवासी लज्जावती अपने भांजे के साथ रहती है। दीपावली के दिन लज्जावती जब वह रेलवे पटरी के किनारे किनारे अपने घर को जा रही थी, इस दौरान रामनगर उसका देवर फूलचंद ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया जिससे वह उसका आंख और मुंह झुलस गया है।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि लज्जावती का देवर फूलचंद अपनी भाभी से बेटी के इलाज के लिए पैसे मांग रहा था, लेकिन भाभी द्वारा पैसा नहीं दिए जाने पर उसने अपने भाभी को उसी के घर में पहले जबरदस्ती तेजाब पिलाने की कोशिश की, लेकिन लज्जावती ने तेजाब नहीं पी, जिसके बाद आरोपी ने रेलवे पटरी किनारे अपने भाभी पर तेजाब फेंक कर भाग गया। बनभूलपुरा थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:हल्द्वानी में रफ्तार का कहर! तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में तीसरे छात्र की भी मौत

लज्जावती के बेटे लाकेट का कहना है कि उसकी मां चाचा के हर सुख दुख में साथ देती थी 3 नवंबर को जब चाचा हल्द्वानी उनके घर आया तो उसकी मां ने उसकी खातिरदारी भी की महिला के बेटे का कहना है कि उसका चाचा पहले उसके मां को तेजाब पिलाने की कोशिश की जिससे कि वह मर जाए लेकिन उसमें कामयाब नहीं हुआ तो उसने तेजाब फेंक कर घायल कर दिया। तेजाब के हमले से लज्जावती के आंख और चेहरे जल गए हैं और डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। महिला खतरे से बाहर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें