- महिला को निवाला बनाने वाले खूंखार गुलदार को किया गया ढेर, वन विभाग की टीम ने किया ढेर,तीन महिलाओं को बना चुका था निवाला।
रुद्रप्रयाग- रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से इलाके में दहशत फैलाने वाले खूंखार गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने मार गिराया है। बताया जा रहा है कि यह वही गुलदार है जिसने बीते मंगलवार की शाम मखेत गांव में एक महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। ग्रामीणों में इस हमले के बाद भारी आक्रोश था,क्योंकि करीब दस दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक और महिला गुलदार का शिकार बनी थी। लगातार दो महिलाओं की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव में भय का माहौल बना दिया था।
हमले की घटना⤵️
मंगलवार को जखोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मखेत गांव में एक महिला अपने घर के पास बगीचे में निराई-गुड़ाई का कार्य कर रही थी। शाम का समय था और आस-पास कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। और खींच कर झाड़ियों में ले गया। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से गांव के लोग बेहद डरे हुए थे। दस दिन पहले भी इसी गांव में एक और महिला को गुलदार ने मार डाला था। दो-दो मौतों के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि अगर विभाग जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे खुद मोर्चा संभालने को मजबूर होंगे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया। देर रात तक ऑपरेशन चलाया गया। वन विभाग की टीम ने आदमखोर गुलदार को ट्रैक किया और सही मौके पर उसे मार गिराया। गुलदार को मारने की पुष्टि रात एक बजे के बाद हुई, जब अधिकारी मौके से लौटे। बताया जा रहा है कि टीम को काफी सतर्कता और रणनीति के साथ काम करना पड़ा, क्योंकि यह गुलदार काफी चालाक और आक्रामक था।
गुलदार के मारे जाने की खबर के बाद गांव में राहत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे खतरों से निपटने के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि दशकों बाद उन्होंने ऐसी दहशत देखी थी। बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा था। अब जबकि खतरा टल गया है, लोगों ने राहत की सांस ली है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप
हल्द्वानी : अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा, कौन है ये…सनकी आदमी
उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण Update
हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी पर कार्रवाई, काजिम रजा हटाए गए
हल्द्वानी : धर्म के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार 
