BAGESHWAR NEWS-इस माह ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी के बाद आत्महत्या की खबरें पहाड़ के बागेश्वर जिले से आयी है। जहां लगातार महिलाएं मौत को गले लगा रही है। अब बागेश्वर जिले के घिंघारुतोला के अंतर्गत सिमखेत निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव घर के अंदर लटकता हुआ मिला। घर आने पर पति ने शव को देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल राजस्व पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मौत का कारण लंबे समय से महिला डिप्रेशन में रहना माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बागेश्वर के दफौट क्षेत्र के सिमखेत निवासी 50 वर्षीय मुन्नी जोशी पत्नी राधाकृष्ण जोशी का शव उनके घर मेें रस्सी के लटकता हुआ मिला। रहा था। घटना के समय कोई घर पर नहीं था। पति स्कूल में थे जबकि बहू और बेटा दो दिन पूर्व दिल्ली चले गये थे। स्कूल से घर लौटे पति ने घर का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसआई जगत कोरंगा मौके पवर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि मृतका लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थी। उसका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल से चल रहा था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 
