Lalkuan News- संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल का क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं आदर्श राशनिंग डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। यहां श्री गुरु सिंह सभा प्रांगण में स्थित सम्मान समारोह के दौरान संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल का आदर्श राशनिंग डीलर्स एसोसिएशन शाखा लालकुआं के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं एवं शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि सनवाल ने कहा कि वह कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे तथा उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कविराज धामी ने किया, इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, सभासद हेमंत पांडे, मीनाक्षी बोरा, यूनियन के लालकुआं क्षेत्र के अध्यक्ष मोहन अधिकारी, बलवंत सिंह दानू, वरिष्ठ समाजसेवी महेश पंत, हरीश नैनवाल, हरीश जोशी, दिनेश जोशी, राकेश बत्रा, प्रमोद गोस्वामी, बिशन सिंह जग्गी, मोहन नयाल, संदीप पासवान, गोपाल दत्त दुम्का, हरीश बिष्ट, लक्मण धपोला , वीरेंद्र कोरंगा , एडवोकेट माजिला , पान सिंह बिष्ट ,समीरउद्दीन ,लक्मी संकर मिश्रा ,गौरपद मंडल , निर्मला राय ,उमेश गुप्ता , बब्लू सहि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 
