- गोपेश्वर में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
गोपेश्वर: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने और वाहनों को रोककर अभद्रता, गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
चमोली एसपी कार्यालय के अनुसार, शनिवार को थाना गोपेश्वर को सूचना मिली कि मीट मार्केट के पास कुछ लोग नशे में वाहनों को रोक रहे हैं। राहगीरों के साथ अभद्रता और गाली गलौज कर रहे हैं। आपस में भी लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ धारा-126/135/170 बीएनएसएस के तहत मामला पंजीकृत किया। तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले आए। मेडिकल कराने पर तीनों के अत्याधिक नशे में होने की पुष्टि हुई। तीनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट चमोली के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया चल रही थी।
एसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार पुलिस लाइन गोपेश्वर के आरक्षी प्रवेश और दिनेश को सस्पेंड कर दिया गया है। तीसरा आरोपी मोहित ब्रह्मासैण गोपेश्वर का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि पुलिस अत्यंत अनुशासित बल है। अनुशासनहीनता या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 


