- ईद की नमाज से लौट रहे युवक की गला रेत कर हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर।
मंगलौर (हरिद्वार)- हरिद्वार जनपद से बड़ी वारदात की खबर सामने आ रही है। ईद-उल-अजहा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब नमाज पढ़कर लौट रहे एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।खौफनाक वारदात मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पठानपुरा में हुई। हत्या करने के बाद आरोपी सीधे कोतवाली पहुंचा और खुद आत्मसमर्पण कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पठानपुरा निवासी साहिल शनिवार सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे कस्बा क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ला निवासी रियासत पुत्र शौकत ने अपने पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय साहिल पुत्र शमीम की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस चौकी बाजार मंगलौर जा पहुंचा। युवक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, पठानपुरा निवासी साहिल शनिवार सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे रियासत ने धारदार हथियार से साहिल का गला रेत दिया। युवक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, हत्या के कुछ देर बाद आरोपी कोतवाली पहुंचा और खुद जुर्म कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी के बेटे की पिछले वर्ष गंगनहर में डूबने से मौत हो गई थी। तब से उसे शक था कि साहिल ने उसके बेटे को डुबोकर मारा है। इसी रंजिश में आरोपी ने ईद के दिन युवक की हत्या कर दी।कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।ईद जैसे पर्व पर हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाके में मातम पसरा हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड 
