उत्तराखंड: धर्मांतरण कराने आए मिशनरी टीम के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
उधम सिंह नगर
जनपद पुलिस के नानकमत्ता कोतवाली में मसीह ईसाई लोगों एक टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये टीम गांव के एक परिवार को प्रलोभन देकर ईसाई बनने के लिए प्रयास कर रही थी। इस मामले में डीएम द्वारा एक विस्तृत जांच कमेटी भी बना दी गई है।
जानकारी के मुताबिक नानकमत्ता नानकमत्ता पुलिस थाने में सोहन सिंह नाम के व्यक्ति ने एक तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांव नवी नगर नानकमत्ता में गौरी सिंह नाम के व्यक्ति के घर में पिछले आठ सालों से मसीह धर्म सभा आयोजित की जाती है, यहां आने वाले शंकर सिंह,वरुण सिंह, सहदेव सिंह, दान सिंह राणा, सरिता, सबनम और प्रदीप द्वारा उसको ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला और प्रलोभन के रूप में 5 लाख रु दिए जाने की बात कही। प्रार्थी ने तहरीर में बताया कि उसके द्वारा प्रलोभन ठुकराने और धर्मांतरण न किए जाने और इसकी खबर हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों को दिए जाने पर धमकाया गया।
पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात किए जाने के उपरांत उक्त मामले को धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018/2023 के तहत दर्ज कर लिया गया है।
उधर एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि धर्मांतरण विषय पर पिछले दिनों हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा नानकमत्ता क्षेत्र में हंगामा किया गया था जिसके बाद डीएम के निर्देश पर एडीएम स्तर पर जांच कमेटी बना दी गई है, हम लोग इस पर गहनता से जांच पड़ताल कर रहे है। प्रशासन धर्मांतरण कानून का सख्ती से पालन करवाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
