उत्तराखंड: बर्फीले रास्ते पर सेल्फी लेते वक्त फिसला यात्री

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती थी…लेकिन एसडीआरएफ की सतर्कता से एक यात्री की जान बच गई। घटना छोटी लिनचोली क्षेत्र की है…जहां एक श्रद्धालु सेल्फी लेते समय फिसलकर गिर गया और घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार 3 मई की शाम करीब 6:50 बजे पुलिस चौकी लिनचोली से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कुछ यात्री फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही टीम मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में तुरंत मौके के लिए रवाना हुई और कठिन व फिसलन भरे रास्ते के बावजूद समय पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा कि एक यात्री बर्फ से ढके खतरनाक किनारे पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। बाकी यात्री सुरक्षित नीचे उतर आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि

एसडीआरएफ टीम ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया, घायल तक पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार दिया और स्ट्रेचर के जरिए नीचे लाकर छोटी लिनचोली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया…जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप

घायल की पहचान अनूप रैकवार (42 वर्ष), निवासी विदिशा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सावधानी बरतें और जोखिम भरी जगहों पर सेल्फी लेने से बचें….क्योंकि बर्फ और फिसलन कभी भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें