- हल्द्वानी के बैंक कर्मी की डूबने से मौत
नैनीताल। ज्योलीकोट के नलेना गधेरे में पिकनिक मनाने आए हल्द्वानी के युवक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को हल्द्वानी भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार गैस गोदाम हल्द्वानी निवासी 28 वर्षीय हिमांशु पंत पुत्र भगवती प्रसाद पंत अपने तीन दोस्त के साथ शनिवार को पिकनिक मनाने ज्योलीकोट आया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे चारों नलेना गधेरे में नहाने चले गए। नहाने के दौरान पैर फिसलने से हिमांशु गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा व टीम ने रेस्क्यू के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने अभियान चलाकर युवक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे बाद शव पत्थरों के बीच से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को हल्द्वानी भेज दिया। हिमांशु कूर्मांचल बैंक हल्द्वानी में कार्यरत था। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल 
