- हादसा : ज्योलिकोट में पिकनिक मनाने पहुंचे हल्द्वानी के हिमांशु की डूबने से मौत।
ज्योलिकोट (नैनीताल)- दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हलद्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में गधेरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई युवक के दोस्तों ने युवक को गधेरे में डूबता देख इसके बाद उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया हल्द्वानी निवासी हिमांशु पंत अपने दोस्त शिवम् बिष्ट मुखानी, राम सिंह रावत लामाचौड़, रोहित चंद्र बेलुआखान ज्योलीकोट के साथ मौज-मस्ती करने के लिए नलेना क्षेत्र में पहुंचे थे। जहां सभी लोग मौज मस्ती करने के लिए गहरे पानी में चले गए इसी बीच हिमांशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो साथियों के हाथ पांव फूल गए, जिसके बाद स्थानीय पुलिस कोसूचना दी गई।
मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गधेरे में डूबे युवक के शव को बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामभर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
