रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में एक मामूली विवाद के बाद दो मजदूरों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों मजदूर सुरक्षित बच गए…लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सत्ती मोहल्ला स्थित बादशाह होटल के पास एक मकान में अमजद और गुलशेर पत्थर लगाने का काम कर रहे थे। काम के दौरान मोबाइल चलाने को लेकर उनका एक अन्य युवक से विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने अपने तीन साथियों को मौके पर बुला लिया।
कुछ ही देर में चारों युवकों ने मिलकर मजदूरों पर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड मिली है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया शोक और दिए जांच के आदेश
उत्तराखंड की 72 मेगावाट की त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली मंजूरी
हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
2027 चुनाव से पहले कालाढूंगी में भाजपा की सक्रियता बढ़ी, सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
मुश्किल वक्त में मिले समर्थन पर भावुक हुईं रेखा आर्या, जनता से किया ये वादा 