देहरादून। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट और हाल ही में आए आंधी-तूफान व बारिश के बाद राज्य सरकार सतर्क हो गई है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया और जरूरी निर्देश जारी किए।
सचिव ने बताया कि सोमवार और मंगलवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में सभी जिलों को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि मौसम से जुड़ी हर जानकारी तुरंत आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि लोग समय रहते सावधानी बरत सकें।

मौसम विभाग के अनुसार 4 मई को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत में जबकि 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंद सड़कों को प्राथमिकता से खोला जाए….जिससे लोगों को परेशानी न हो। चारधाम यात्रा को देखते हुए हेलीकॉप्टर सेवाओं को मौसम के अनुसार ही संचालित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लें, बेवजह यात्रा से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
