हल्द्वानी। पूर्व रक्षा राज्य मंत्री और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी चिकित्सालय में बन रही कार्डियक कैथ लैब का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट के कार्यों की प्रगति पर उन्होंने संतोष जताया…लेकिन कुछ कमियां मिलने पर नाराजगी भी जाहिर की।
निरीक्षण के दौरान कई जगह दीवारों में सीलन पाई गई, जिस पर सांसद ने तुरंत अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कार्यदायी संस्था मंडी परिषद को निर्देश दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और सभी खामियों को जल्द ठीक किया जाए। उन्होंने कहा कि कैथ लैब की मशीनें बेहद संवेदनशील होती हैं…ऐसे में सीलन से नुकसान का खतरा रहता है।
सांसद भट्ट ने कहा कि इस कैथ लैब के शुरू होने से कुमाऊं मंडल में हृदय रोग से जुड़ी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने निर्माण कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही देश के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी यादव से फोन पर बात कर जल्द डॉक्टरों की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और किसी भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी.एस. तितियाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी: हादसों का हाईवे मोतीनगर में फिर हुआ एक्सीडेंट,मचा हड़कंप
देहरादून : सीटेट की परीक्षा इस तारीख को होगी
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई UPDATE
हल्द्वानी में RSS के शताब्दी वर्ष पर युवा महोत्सव, सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस महकमे में 12 PPS अधिकारियों के तबादले
हिंदी दिवस पर मंच पर छाए नन्हे कवि, चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में बच्चों ने अपनी कविताओं से लूटी महफिल
अल्मोड़ा: “संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान हमारा”
प्रदेश की सड़कें जल्द होंगी गड्ढामुक्त, 15 अक्टूबर के बाद सीएम धामी खुद सड़क से निकलकर करेंगे औचक निरीक्षण 

