चमोली। जनपद चमोली के दशोली विकासखंड की निजमुला घाटी में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब 500 बकरियों की मौत हो गई…जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि गौणा-भनाली तोक क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने के दौरान यह हादसा हुआ। प्रभावित भेड़पालकों में राकेश सिंह, हुकम सिंह और मदन लाल समेत कई लोग शामिल हैं। पीड़ितों का कहना है कि एक ही पल में उनकी सालों की मेहनत खत्म हो गई और अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने पहले ही 3 से 5 मई तक जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था…जिसके दौरान तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई थी।
निजमुला घाटी भेड़ पालन के लिए जानी जाती है और यहां के लोगों की मुख्य आजीविका इसी पर निर्भर है। ऐसे में इस हादसे से पूरे क्षेत्र में मायूसी का माहौल है।
पीड़ित भेड़पालकों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है। वहीं लगातार खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: रामनगर पुछडी चला धामी का बुलडोजर
हल्द्वानी में दो दिन बिजली कटौती, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
हल्द्वानी मीडिया क्रिकेट टीम की जर्सी हुई लॉन्च, नए रंग के साथ होगी नए सीजन की शुरुआत 
