हरिद्वार : हरिद्वार में जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को उनके पद से हटा दिया गया है। शासन ने उन्हें खनन नि देशालय से संबद्ध कर दिया है। उनकी जगह अमित गौरव को हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
हाल ही में मोतीचूर क्षेत्र में नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के कथित अवैध निस्तारण को लेकर विवाद सामने आया था। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान जिला खनन अधिकारी और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच बहस होने की बात सामने आई थी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना।
शिकायत करने वाले पक्ष का कहना है कि नाले की सफाई और खुदाई के दौरान निकाली गई मिट्टी को नियमों के अनुसार नहीं हटाया गया। उनका आरोप है कि इस मामले में पूरी तरह निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कोई अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विवाद के बाद विभिन्न स्तरों पर जिला खनन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। इसके बाद शासन ने प्रशासनिक निर्णय लेते हुए उन्हें वर्तमान पद से हटा दिया।
इस बीच शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मिट्टी के निस्तारण से जुड़े मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। उनका दावा है कि जिस स्थान पर मिट्टी डाली गई थी, वहां अब भूमि को समतल कर दिया गया है…इसलिए पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जरूरी है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि शासन के आदेश के बाद कासिम रजा को निदेशालय से संबद्ध किया गया है और अमित गौरव ने हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 