रुद्रपुर : रुद्रपुर में एक नाबालिग किशोरी को कथित रूप से परेशान करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार आरोपी युवक काफी समय से किशोरी का पीछा कर रहा था और उससे बार-बार संपर्क करने की कोशिश करता था। परिजनों का आरोप है कि युवक की हरकतों से किशोरी और उसका परिवार लंबे समय से परेशान था।
परिवार का कहना है कि जब उन्होंने युवक के व्यवहार का विरोध किया तो उन्हें धमकी भी दी गई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे….उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े किसी भी मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
