रुद्रपुर : रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक फैक्ट्री कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव किराए के कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय कमलेश दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे और फुलसुंगा स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में किराए के मकान में अकेले रहते थे।
बुधवार रात मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि कमलेश काफी देर से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी ली। बताया गया कि कमरे के अंदर कमलेश जमीन पर पड़े हुए दिखाई दिए और उनकी कोई हरकत नहीं हो रही थी।
कमरा अंदर से बंद था। लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया तो कमलेश मृत अवस्था में मिले। पुलिस के अनुसार उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था और घुटने पर चोट के निशान भी दिखाई दिए। कमरे से दुर्गंध आने की भी बात सामने आई।
पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
