पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में मंगलवार को एक पांच वर्षीय बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद बच्ची रात में एक होटल के पास सड़क किनारे मिली। उसकी हालत ठीक नहीं थी…जिसके बाद उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बच्ची के परिजनों ने दोपहर में उसके गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने कई टीमें बनाकर खोजबीन शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची।
जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक युवक बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। फुटेज में युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर साथ ले जाता नजर आ रहा है। पुलिस इस व्यक्ति की पहचान और उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
बच्ची मिलने के बाद उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्ची के साथ किसी प्रकार की गलत हरकत हुई है या नहीं।
कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। बच्ची के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज को लेकर लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार, झांसी में छिपे थे पप्पू साहू
हल्द्वानी: लालकुआं से तीनपानी गौलापुल तक 5 स्थान पर बनेंगी सेफ्टी लैंन, इन स्थानों में यह कट होंगे बंद
उत्तराखंड: दोस्तों के साथ नयना पीक घूमने गया ग्राफिक एरा का छात्र लापता,,तलाश में जुटीं SDRF टीमें
उत्तराखंड: खटीमा के जतिन भाट ने रचा इतिहास, NDA में हासिल की 11वीं रैंक, क्षेत्र में जश्न का माहौल
विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई 
