- उत्तराखंड सनसनीखेज…गोली लगने से पूर्व फौजी की मौत
उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के रुड़की में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना स्थल पर शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना से रिटायर्ड 62 वर्षीय कुलदीप त्यागी रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहते थे। गुरुवार 3 जुलाई को उनके घर से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो उन्होंने कुलदीप त्यागी को लाश हालत में पाया। घटना की सूचना तुरंत पड़ोसियों ने पुलिस को दी।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस गहन जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मृतक कुछ समय से मानसिक तनाव में था, जिससे यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की पूर्ण जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस इस घटना के हर पहलू की तहकीकात कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
