- हल्द्वानी: दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे पैरा कमांडो को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत
हल्द्वानी: उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं सड़क हादसों से लगातार सड़क लाल हो रही हैं ताजा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां सड़क हादसे में एक आर्मी के जवान की मौत हुई है बताया जा रहा कि जवान अल्मोड़ा से दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे बाइक सवार पैरा कमांडो को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया। हादसा अमृतपुर के पास हुआ। घायल को गंभीर हालत में नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिनेशपुर के खुशीपार्क जयनगर निवासी 27 वर्षीय दीपक जोशी वर्ष 2017 में आर्मी में भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में वह एलएसजी चेन्नई में बतौर पैरा कमांडो था। दीपक के पिता रविंद्र के अनुसार 22 जुलाई को बेटा छुट्टी पर घर आया था। वह अपनी बाइक से अल्मोड़ा दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गया था। और अपने एक अन्य साथी के संग घर लौट रहा था।
अमृतपुर पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने दीपक की बाइक पर टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया। बेटा सड़क पर लहुलूहान होकर पड़ गया। जबकि दोस्त आगे निकल चुका था। आसपास के लोगों के मदद से बेटे को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 

