- रुद्रप्रयाग में सात शिक्षकों ने एक साथ नौकरी से धोया हाथ,जानिये वजह?
रुद्रप्रयाग- अशासकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद की नौकरी पाने के लिए बीएड की डिग्री छिपाने के मामले में शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच के बाद सात शिक्षकों के ऊपर कार्यवाही कर सभी को बर्खास्त कर दिया है।आरोप है कि इन शिक्षकों ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से प्रशिक्षण के लिए अपनी डिग्री को छिपाया था।रुद्रप्रयाग ज़िले में कुछ साल पूर्व एनआईओएस से प्रशिक्षण पाने वाले उन युवाओं को वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक बनाया गया था जिनके पास बीएड और अन्य कोई डिग्री नहीं थी।रुद्रपयाग ज़िले में बग़ैर डिग्री के नौकरी पाने का यह कोई पहला मामला नहीं है पूर्व में भी रुद्रप्रयाग ज़िले से कई शिक्षकों के फर्जी दस्तावेजो से नौकरी पाने की ख़बरे आई हैं।जिसमें तब भी विभागीय कर्रवाई हुई हैं।
असाशकीय विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन के द्वारा शिक्षको की नियुक्ति को लेकर अपने चहेतों को नौकरी दिलवाने के लिए ऐसी शर्तें रखी जाती हैं कि विद्यालय प्रबंधन के परिचितों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकता।इन नौकरियों को पाने के लिए यह शर्त रखी गई थी कि ऐसे युवा ही इसके लिए पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2017-2019 से पहले किसी तरह का कोई प्रशिक्षण न लिया हो,जिले में दो वर्ष के अंतराल में ऐसे 21 शिक्षकों को एनआईओएस कोर्स के बाद सहायक अध्यापक के रुप में नियुक्ति दी गई, लेकिन इनकी नियुक्ति को लेकर शिक्षा निदेशालय में शिकायत आने लगी।
जिसमें कहा गया कि ऐसे युवा भी नौकरी पा गए हैं, जिनके पास पहले से बीएड की डिग्री थी या टीईटी पास थे,मामला हाईकोर्ट में भी गया था।शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद जांच हुई तो सात शिक्षक दोषी पाए गए,रुद्रप्रयाग ज़िले के जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अजय चौधरी ने बताया कि दोषी सात शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
