- अवैध रूप से शराब परोसने वालों के विरुद्ध संयुक्त प्रवर्तन अभियान
प्रशासन, नगर निगम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज हल्द्वानी शहर के डेयरी गली (मंगल पड़ाव चौकी के पास) क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान डेयरी गली में कई रेस्टोरेंट्स में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। कुछ स्थानों पर ग्राहक और प्रतिष्ठान स्वामी टीम को देख कर मौके से फरार हो गए। क्षेत्र में तीन से अधिक स्थानों पर अवैध रूप से देसी एवं विदेशी शराब की पेटियाँ परोसी जा रही थीं।
अभियान के दौरान तीन से अधिक पेटियाँ देसी एवं विदेशी शराब की जब्त की गईं। 2 प्रतिष्ठान संचालकों को मौके पर पकड़ा गया जबकि 6 अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा 8 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध चालान जारी किया गया।
संयुक्त प्रवर्तन टीम में ऋचा सिंह, नगर आयुक्त हल्द्वानी, गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, राहुल शाह, एसडीएम हल्द्वानी एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।
यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश
नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड
बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) विधानसभा चुनाव में कूदे शंकर कोरंगा ने किया ‘Gen-Z संवाद, टिकट पर बोले 
