dhansingh rawat

उत्तराखंड: यूजीसी मानकों के अनुरूप तैयार होगा एससीईआरटी ढांचा : डॉ. धन सिंह रावत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने एससीईआरटी सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में एससीईआरटी और डायट के लिए अलग शिक्षक संवर्ग की नियमावली, आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाएं, निर्माण कार्यों की प्रगति और सहायक अध्यापकों की भर्ती पर चर्चा की गई।

डॉ. रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति जल्द पूरी की जाए।
उन्होंने राजकीय आवासीय विद्यालयों में प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य और शिक्षक पदों की स्थायी नियमावली बनाने के लिए भी कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी पदों पर भर्ती प्रक्रिया इसी माह शुरू की जाएगी….जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत

उन्होंने एलटी से प्रवक्ता और प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को विभाग में चल रहे निर्माण कार्य तेज करने और बजट समय पर खर्च करने के निर्देश भी दिए गए।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें