देहरादून- पहाड़ अब एक उड़ान दूर: धामी ने शुरू किया उत्तराखंड का हवाई क्रांति दौर, चारधाम से कुमाऊं तक रोजाना हेलीकॉप्टर गूंजेंगे
एंकर- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वो सपना सच करना शुरू कर दिया जिसका इंतज़ार कई पीढ़ियों से था। अब देवभूमि के हर कोने में हेलीकॉप्टर की आवाज़ आम हो जाएगी। केदारनाथ की चोटियों से गंगोत्री-यमुनोत्री की ऊँची वादियों, हेमकुंड साहिब से फूलों की घाटी, औली से मुनस्यारी और पिथौरागढ़ तक हर बड़े तीर्थ और पर्यटन स्थल को हेली सेवा से जोड़ने का मेगा प्लान अब अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हमारे राज्य की भौगोलिक परिस्थितियाँ कठिन हैं, आपदा का खतरा बना रहता है और हर साल करोड़ों श्रद्धालु-पर्यटक यहाँ आते हैं। इसलिए हमने तय किया है कि अब हेलीकॉप्टर सिर्फ इमरजेंसी या VIP के लिए नहीं उड़ेंगे, बल्कि आम तीर्थयात्री, बुजुर्ग, बच्चे और हर पर्यटक के लिए रोज़ाना उड़ान भरेंगे। हमारे सभी प्रमुख स्थल हेली सेवा से जुड़ रहे हैं। इससे स्थानीय युवाओं को बड़ा रोज़गार मिलेगा, गाँव-गाँव की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी और उत्तराखंड का पर्यटन दुनिया में सबसे आगे निकल जाएगा। हम इस दिशा में दिन-रात तेज़ी से काम कर रहे हैं।” अब आठ-दस घंटे का थका देने वाला सड़क सफर सिर्फ तीस-चालीस मिनट में पूरा होगा। बुजुर्ग और बीमार लोग भी बिना परेशानी के बाबा केदार, बद्रीविशाल और माँ गंगा-यमुना के दर्शन कर सकेंगे। पहाड़ के लड़के-लड़कियाँ पायलट, टेक्नीशियन, ग्राउंड स्टाफ बनेंगे। होम-स्टे, दुकानें, गाइड, टैक्सी – हर हाथ को काम मिलेगा।
सरकार का दावा है कि अगले कुछ महीनों में ही केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, औली, चोपता, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, नैनीताल और कई सीमांत क्षेत्रों तक नियमित हेली सेवा शुरू हो जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
उत्तराखंड में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा, 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद
सीएम धामी ने श्रीनगर को दी 9.13 करोड़ की सौगात, सिटी बस सेवा भी शुरू
उत्तराखंड पुलिस की बदल गई पहचान, सीएम धामी ने किया नए ध्वज और वर्दी का अनावरण
उत्तराखंड: CM धामी ने ‘रन फॉर यूनिटी’ में कीं कई घोषणाएं, PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय
हल्द्वानी में कांग्रेस ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद, सुमित हृदयेश ने दी श्रद्धांजलि
82 परिवारों के मकानों पर चला बुलडोजर, रामनगर में मचा हड़कंप 
