Uttarakhand News- दीपावली पर्व पर उत्तराखंड के लिए दुखद खबर सामने आई है, भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के लाल का निधन हो गया है। एएससी बंगलुरु में तैनात सूबेदार खुशाल सिंह कोरंगा की बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। एएससी हेड क्वार्टर बेंगलुरु में तैनात सूबेदार खुशाल सिंह की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक सूबेदार खुशाल सिंह के पार्थिव शरीर को सेना की टुकड़ी द्वारा उनके गांव लाया जा रहा है। मूल रूप से बनलेख के सनी गाँव निवासी खुशाल सिंह 49 के पार्थिव शरीर को गांव लाया जा रहा है ।
जहां देर रात उनके गांव में पहुंचने की उम्मीद है। सेना के वाहन से गांव पहुंचने के बाद अंतिम दर्शन के बाद मृतक सूबेदार खुशाल सिंह की सरयू गोमती संगम तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। जहां कौसानी सिग्नल कोर के जवान सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी प्रशासन और पुलिस की टीम द्वारा राजकीय सम्मान दिया जाएगा। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका सैन्य सम्मान के साथ सरयू संगम तट पर अंत्येष्टि होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
