सड़क दुर्घटना में आईआईएम के छात्र की दर्दनाक मौत
Kashipur News- काशीपुर कोतवाली के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में बीती रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार आईआईएमके छात्र की मौत हो गई । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक छात्र पीएचडी के प्रथम वर्ष का छात्र था और उसने जुलाई में ही एडमिशन लिया था।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले रंजन ठाकुर पुत्र रामलोचन ठाकुर दो भाई और एक बहन हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब रंजन ठाकुर अपने एक मित्र यशराज के साथ अन्य बाइक से रामनगर रोड स्थित देवस्थली में जा रहा था। कितना भी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर रूप से घायल रंजन को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रंजन की मौत की सूचना मिलने के बाद काशीपुर पहुंचे उसके चचेरे भाई हरीराम ने बताया कि रंजन ने जुलाई में ही पीएचडी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। रंजन स्कॉलरशिप के तहत यहां प्रवेश लेने आया था। मृतक के बड़े भाई कृष्णा ठाकुर असम में रहते हैं। वही पूरे मामले पर काशीपुर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय से मिली सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक से साइड बचाने के प्रयास में रंजन ट्रक की चपेट में आ गया। पुलिस ने मृतक रंजन के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम करा शव काशीपुर पहुंचे परिजनों के हवाले कर दिया है, जिसके बाद परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए अपने साथ बिहार ले गए।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 
