पौड़ी – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जंगली जानवरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पौड़ी जिले के विकासखंड पाबौ के निसणी गांव में गुलदार ने एक पांच वर्षीय बच्चे को मार दिया। घटना आज मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।
सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पहुंच गई है। 108 की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पौड़ी के विकासखंड पाबौ के निसणी गांव निवासी रविंद्र सिंह का पांच वर्षीय पुत्र पीयूष घर से कुछ दूरी पर खेलकर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर झपटा मार दिया। शव को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में पाबौ पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि शव को पौड़ी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी ललित सिंह मौके पर हैं। ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
