उत्तराखंड: यहां रिटायर फौजी ने किया पड़ोस ने रहने वाली बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर खुखरी से हमला, हालत नाजुक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा के भिक्यासैंण तहसील के रोटा बाटुला ग्राम सभा के तल्ला रोटा गांव में असम राइफल से रिटायर्ड फौजी आनंद रावत ने खुखरी से पड़ोस में रहने वाली अपने ही परिवार की बुजुर्ग महिला और उसके पुत्र पूरन रावत के उपर जानलेवा हमला कर दिया।

जिसके बाद से इलाके में रहने वाले सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा घायलों का घरेलू उपचार किया गया। लेकिन दोनों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। वही क्षेत्र के प्रभारी पटवारी विजय कुमार ने बताया कि उनके द्वारा 108 भिक्यासैंण से घटना स्थल के लिए भेज दी गई है, जिसके बाद जल्द उन्हें प्राथमिक उपचार दे दिया जाएगा। उधर हमलावर आनंद रावत अभी गांव में ही है, ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें