उत्तराखंड: (दु:खद)-यहां खाई में समाई स्कूटी, दो सगे भाईयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarkashi Accident: पहाड़ों में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब उत्तरकाशी के उप तहसील धौंतरी के रातलधार श्रीकालखाल मोटर मार्ग पर एक स्कूटी करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में स्कूटी में सवार दो भाइयों सहित तीन की मृत्यु मौत हो गई है। बारिश के चलते गहरी खाई से तीनों के शव रेस्क्यू करने में लंबगांव थाना पुलिस, उत्तरकाशी थाना पुलिस व राज्य आपदा मोचन बल की टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ी। खाई से शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उत्तरकाशी जिला अस्पताल लाया गया है। ये तीनों टिहरी व उत्तरकाशी के क्षेत्र में राजमिस्त्री का कार्य करते थे।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे उत्तरकाशी को श्रीकालखाल से हर्ष लाल 45 वर्ष पुत्र शांति लाल निवासी पोखरियाल गांव उत्तरकाशी, मोहन लाल 40 वर्ष पुत्र फगणदास व सोहन लाल 38 वर्ष पुत्र फगणदास निवासी मुखेम पट्टी उपली रमोली, टिहरी गढ़वाल स्कूटी में सवार हुए। बताया जा रहा है कि तीनों पोखरियाल गांव श्रीकालखाल से मुखेम जा रहे थे। तभी रातधार के निकट स्कूटी गहरी खाई में जा गिरी। खाई में पत्थरों टकराने पर तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण तेज गति के साथ बारिश में स्कूटी के ब्रेक न लगना भी माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि तीनों काम की तलाश में थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गहरी खाई में गिरने के कारण स्कूटी में सवार तीनों व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। मृतकों में मुखेम गांव निवासी दो व्यक्ति सगे भाई भी हैं। तीनों की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड विधानसभा में आखिरी दिन उमेश कुमार ने छोड़ी विधायकी, सदन में हंगामे के बीच दिया इस्तीफा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें