हल्द्वानी- बेलवाल भोग द्वारा आयोजित खरीद पर जीत ऑफर निश्चित उपहार योजना एवं लकी ड्रॉ उपहार योजना का लकी ड्रॉ समारोह होटल कुमाऊनी महफिल, हल्द्वानी बायपास रोड, गोलापार के विशाल सभागार में संपन्न हुआ। पूर्व घोषित लकी ड्रॉ के अंतर्गत एक स्कूटी, 5 फ्रिज, पांच एलईडी, 10 ट्रैवलिंग एयर बैग , 20 डिनर सेट, 50 इलेक्ट्रिक आयरन,100 हाटकेश, एवं 810 दीवार घड़ी सहित लगभग 1001 पुरस्कार उपस्थित वितरकों, व्यापारियों एवं सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में निकाले गए।
इस अवसर पर बेलवाल भोग के निदेशक श्री मुकेश बेलवाल एवं चेयरमैन श्रीमती अनीता बेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बिना मिलावट एवं बिना केमिकल के हमारी कंपनी मसाले, हींग, आटा, तेल आदि का उत्पादन करती है। निदेशक का मानना है कि मिलावट रहित उत्पादों को प्रयोग करने से लोग स्वस्थ रहते हैं, यही हमारी कंपनी का मुख्य मिशन है।

लकी ड्रॉ समारोह के दौरान बेलवाल तोल मोल के बोल का भी आयोजन किया गया, जिसमें पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी सम्मानित व्यापारी बंधुओं, अतिथियों, को गिफ्ट प्रदान किए गए। समारोह का कुशल संचालन प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश जी एस टी प्रभारी डॉ प्रमोद अग्रवाल गोल्डी द्वारा किया गया। इस अवसर पर त्रिलोक रावत एवं गौरव अग्रवाल हल्द्वानी, पंकज भट्ट , विपिन दानी , हरगोविंद पचवाडी, रेखा सम्मल, ज्योति बेलवाल, आदि व्यापारी एवं वितरक बंधु उपस्थित थे | तमाम व्यापारी पुरस्कार प्राप्त कर प्रसन्न नजर आए।।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
