देहरादून- सरकारी विभागों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की परीक्षा को पार करने के बाद अब इंटरव्यू का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है कि राज्य लोक सेवा आयोग विभिन्न सवर्गों के लिए अगले महीने से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। जिसमें उच्च शिक्षा विभाग में 455 असिस्टेंट प्रोफेसर इसके अलावा जेई के 766 पद, ए ई के 172 पद, पीसीएस सेवा के 314 और पीसीएस जे के 13 और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 63 पदों के साथ ही अन्य विभागों के पदों के लिए इंटरव्यू शुरू हो रहे हैं।
आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 3000 से ज्यादा पदों के लिए इंटरव्यू के लिए 10000 अभ्यर्थी बुलाई जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि परीक्षाओं साक्षात्कार को टाइमबॉन्ड बनाया गया है। जिससे बेरोजगार अभ्यर्थियों को नौकरियों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े साथ ही अब तक विभिन्न विभागों से नई भर्तियों के जो प्रस्ताव मिले हैं उनका कैलेंडर अगस्त माह में जारी कर दिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 

