देहरादून (weather alert )- मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड राज्य में येलो अलर्ट जारी करते हुए 23 और 24 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के कई जनपदों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई है साथ ही संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के साथ-साथ कहीं-कहीं राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालो नदियों का जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने मौसम बुलेटिन में बताया कि आने वाले 23 जुलाई को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली तथा बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है साथ ही 24 जुलाई को देहरादून बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। राज्य में 24 के बाद बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार है।
मौसम विभाग ने 25 जुलाई को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बरसात तथा 26 जुलाई को तेज बौछार के साथ जनपदों में हल्की से मध्यम गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
