- टैंकरों से कर रहे थे तेल चोरी,डिप्टी कलेक्टर ने मौके पर छापा मारकर पकड़ा तेल चोरों को।
हरिद्वार- हरिद्वार के थाना श्यामपुर क्षेत्र में टैंकर से तेल चोरी के खेल का पर्दाफाश हुआ है। जिले के तेजतर्रार अफसर डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह ने चिड़ियापुर में दो टैंकरों से तेल चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। पूरे मामले में जिले के दो अफसरों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि तेल चोरी का खेल लंबे समय से चल रहा था आपूर्ति विभाग कुंभकरणी नींद सोया हुआ है।
जिलाधिकारी कर्मेद्र सिंह को पिछले कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि नजीबाबाद राजमार्ग पर बीपीसीएल के टैंकरों से तेल चोरी कर बाजार में बेचा जा रहा है। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह को पूरे मामले के खुलासे के निर्देश दिए थे डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह ने छापा मारकर दो टैंकरों से तेल निकालते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया लेकिन मौके पर तेल निकाल रहे लोग अपने अपने दोपहिया वाहन छोड़कर फरार हो गए। टैंकरों के चालक क्लीनर ने पूरा सीन दोहराया कि किस तरह से तेल चोरी किया जाता है और फिर कैसे गैंग से जुड़े लोग उसे बाजार में उतार देते है। जहाँ पर यह टैंकरों से तेल चोरी का खेल चल रहा था वह एरिया उत्तर प्रदेश बॉर्डर से लगा हुआ है। और संभवतः चोरी किया हुआ तेल वहाँ भी ले जाया जा रहा हो यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 


