देहरादून: नंदा की चौकी क्षेत्र में पांवटा साहिब राजमार्ग का पुल 15 सितंबर की मध्यरात्रि को हुई अतिवृष्टि में क्षतिग्रस्त हो गया था। इस अतिवृष्टि के दौरान टौंस नदी उफान पर थी और पुल के पांवटा साहिब छोर की एबटमेंट वाल ढह गई थी।
तब से वाहनों का संचालन अस्थाई ह्यूम पाइप पुलिया के माध्यम से किया जा रहा था। अब राहत की खबर यह है कि पुल को दुरुस्त करने की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है और सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर दिए गए हैं। लोनिवि अधिकारियों के अनुसार, पुल की मरम्मत में करीब 16 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
यह पुल वर्ष 1992 में बना था। लोनिवि की जांच में पता चला कि किनारे वाली एबटमेंट वाल ओपन फाउंडेशन पर बनी थी…जबकि बीच के पिलर वेल फाउंडेशन पर। यही कारण था कि पानी की तेज धार के बावजूद बीच के पिलर सुरक्षित रहे…लेकिन किनारे की वाल ध्वस्त हो गई।
नई मरम्मत योजना में एबटमेंट वाल को वेल फाउंडेशन पर बनाया जाएगा, जिसकी गहराई 20 मीटर से अधिक है। इसके अलावा सुरक्षा के अन्य उपाय भी जोड़े गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दो से तीन माह में पुल तैयार होकर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। वेल फाउंडेशन गहरी नींव होती है..जिसे नदी या जलमग्न क्षेत्रों में पिलर खड़ा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं ओपन फाउंडेशन उथली नींव होती है और इसे ठोस जमीन या शुष्क क्षेत्रों में बनाया जाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि राजमार्ग पुलों का निर्माण कम से कम 50 साल की अवधि के लिए किया जाता है। वर्ष 1992 में बने इस पुल में यह दूरगामी सोच नहीं दिखाई दी। संभवतः उस समय नदी का जलस्तर कम था…लेकिन 100 साल के वर्षा रिकॉर्ड के आधार पर निर्माण होता तो किनारे की वाल भी वेल फाउंडेशन पर बनाई जाती।
वर्तमान में अस्थाई ह्यूम पाइप पुलिया के एप्रोच मार्ग की दशा खराब है। सोमवार देर रात से टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू किया गया है…ताकि मुख्य पुल तैयार होने तक वाहन सुरक्षित रूप से गुजर सकें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
उत्तराखंड: 2027 की तैयारी में जुटे सुरेश भट्ट, कालाढूंगी में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
हल्द्वानी में दीपक रावत की जनसुनवाई, जमीन से लेकर पारिवारिक विवादों तक कई मामलों में दिए निर्देश 
