चमोली: काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकालेश्वर और अयोध्या के राम मंदिर के बाद अब बाबा केदारनाथ धाम और श्री बद्रीनाथ धाम को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस प्रोजेक्ट की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
481 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बद्रीनाथ मास्टरप्लान में नगर को एक स्मार्ट, स्वास्थ्यपूर्ण और आध्यात्मिक तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। योजना में मंदिर परिसर का पुनर्गठन, जाम कम करने के उपाय, सड़क, पैदल मार्ग, सार्वजनिक उद्यान, नदीफ्रंट और प्लाज़ा निर्माण शामिल हैं।
परियोजना में बिजली, पानी, स्वच्छता, भूमि उपयोग नियमों का पालन, पर्यावरणीय संवेदनशीलता और भूकंपीय सुरक्षा उपाय भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन, सांस्कृतिक विरासत संरक्षण और तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पीएम मोदी लगातार इस प्रोजेक्ट को फॉलो कर रहे हैं और हमारी सरकार नियमित समीक्षा कर रही है। मुख्य सचिव और गढ़वाल आयुक्त भी कार्यप्रगति का मूल्यांकन और स्थानीय लोगों की राय लेकर परियोजना को तेज़ी से आगे बढ़ा रहे हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 

