tiger

उत्तराखंड: आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात, पिंजरे भी लगाए गए

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : बाघ के हमलों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी और डीएफओ को अनुमति लेकर बाघ को मारने के लिए शूटर तैनात करने के निर्देश दिए थे। अब वन विभाग ने पिंजरे लगाने के साथ-साथ शूटर भी तैनात कर दिया है।

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को विकासखंड पोखड़ा के बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और अगले ही दिन ग्राम घंडियाल की प्रभा देवी बाघ के हमले में घायल हो गई थीं।

मंत्री महाराज ने घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए कि आदमखोर बाघ को मारने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने वन विभाग से कहा कि जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने परिवार संग किए बदरी-केदार के दर्शन

इसके साथ ही मंत्री ने बाघ के हमले में प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने के भी आदेश दिए।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें