हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में एक युवक ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले दोस्त के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर दुपट्टे से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को शक था कि उसके दोस्त के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, बिजनौर में स्योहारा के नौगांव निवासी ललित और धर्मेंद्र दोस्त थे। दोनों रावली महदूद में किराये पर रहकर सिडकुल की फैक्ट्री में काम करते थे। उनके मकान मालिक सुखबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसके मकान में हत्या हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुखबीर ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी के ललित से अवैध संबंध हैं। इसी शक में उसने ललित की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और कपड़े बरामद करते हुए आरोपी 42 वर्षीय धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) 16 करोड़ की सड़क बनी ‘पाताल लोक’ का रास्ता!
हल्द्वानी : खेल विश्वविद्यालय का ढांचा होने जा रहा तैयार, 123 पदों और 4 कोर्सेज से होगी शुरूआत
उत्तराखंड: यहां गैंग रेप के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
देहरादून : जब बच्चे हो गए स्कूल के लिए तैयार, तब डीएम देहरादून ने किया छुट्टी का आदेश जारी
उत्तराखंड: इस जिले में भी छुट्टी के आदेश
देहरादून:(बड़ी खबर) 28 एवं 29 जुलाई को कई जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते इस जिले में छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 5 जिलों में अगले 15 घंटे भारी, कहीं-कहीं अति भारी बारिश की चेतावनी
हल्द्वानी : महापौर की पहल से व्यापारियों को बड़ी राहत
देहरादून : सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : डीजी सूचना बंशीधर तिवारी 
