उत्तराखण्ड की कुलदेवी माँ नंदा सुनंदा ने भक्तों को दिए दर्शन,महोत्सव शुरू।
नैनीताल- उत्तराखण्ड में नैनीताल का प्रतिष्ठित माँ नन्दा देवी महोत्सव आज ब्रह्ममूर्त में पूजाअर्चना और विधि विधान के साथ ही भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिया गया है। भक्तों ने रिमझिम बरसात के बीच माँ नंदा सुनंदा के जयकारों के साथ अपनी आशीर्वाद लिया।
नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नयना देवी मंदिर प्रांगण में आज माँ नंदा सुनंदा महोत्सव माँ के दर्शन के साथ प्रारंभ हुआ। बीती 29 अगस्त को भक्तों की एक टोली को मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लेने के लिए विधिवत रवाना की गई थी।
आयोजक समिति राम सेवक सभा की तरफ से कदली वृक्ष आने के बाद कलाकारों ने मूर्ति निर्माण किया और आज ब्रह्म मूर्त में उनकी प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद माँ की प्रतिमा को आम भक्तों के दर्शनों के लिए खोल दिया गया। बरसात के बीच भक्तों ने माँ के दर्शन किये। माँ की प्रतिमा को पूर्णतः ईको फ्रेंडली बनाया जाता है और इसे 5 सिंतबर तक दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद, माँ को नगर भ्रमण के बाद साथ ही नैनीझील में विसर्जित किया जाएगा। पुजारी भगवत प्रसाद जोशी ने बताया कि पूजा लगभग सवा दो बजे शुरू होकर सवा चार बजे पूर्ण हुई और माँ के दर्शनों के लिए कपाट खोल दिये गए। कहा कि आस्था में भाव को बढ़ाया जाए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 10 बड़े फैसले
हल्द्वानी : (GOOD NEWS) नगला से लालकुआं तक 7 किमी बायपास को केंद्र की स्वीकृति
उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले छान मारे, युवक का नहीं मिला सुराग
उत्तराखंड: कांग्रेस के इस युवा चेहरे पर फिर बोले हरीश रावत, अब फैसला नेतृत्व के हाथ
उत्तराखंड: बस के ब्रेक फेल, स्टेयरिंग लॉक…फिर हुआ कुछ ऐसा, बच गई 25 यात्रियों की जान
उत्तराखंड में यहाँ युवती की हत्या से हड़कंप, पड़ोस के घर में वारदात के बाद आरोपी परिवार समेत फरार
पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट
उत्तराखंड: पूर्व छात्रा एवं कमिश्नर श्रद्धा जोशी ने छात्राओं को दिखाया सफलता का मार्ग
उत्तराखंड: छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
सैनिक कभी रिटायर नहीं होता! हल्द्वानी में नितिन नवीन ने जवानों को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात 

