देहरादून: अलकनंदा एन्क्लेव में हुई पूर्व इंजीनियर बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों कमरा देखने के बहाने आए थे। बुजुर्ग को अकेला देखा तो लूटने की साजिश रच डाली। बुजुर्ग के पास नकद न होने के कारण दोनों ने एटीएम का पासवर्ड जानने की कोशिश की, लेकिन बुजुर्ग ने पासवर्ड नहीं दिया तो पेपर कटर से कई वार कर हत्या कर दी। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नौ दिसंबर को बसंत बिहार क्षेत्र में पूर्व इंजीनियर अशोक कुमार गर्ग की हत्या हुई थी। पुलिस ने अशोक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखे। पुलिस को एक लाल रंग के ई-रिक्शा के बारे में भी पता चला। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की मैपिंग की और फ्लैटों की जांच की।

इसी दौरान दोनों आरोपियों को माउंट फोर्ट एकेडमी के पास से एक फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नवीन कुमार चौधरी निवासी दौराला मेरठ हाल निवासी इंद्रानगर और अनंत जैन निवासी जैन मोहल्ला थाना बड़ोत जिला बागपत हाल निवासी अलकनंदा एन्क्लेव के रूप में हुई।
सूखे नाले में फेंक दिए थे कपड़े और पेपर कटर हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने हत्या के समय पहने कपड़े और पेपर कटर को एक सूखे नाले में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बुजुर्ग का पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 1500 रुपये नकद और एक स्कूटर बरामद किया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
