- घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुई घायल, हायर सेंटर रेफर।
गैरसैंण- रामड़ा तला गांव से 200 मीटर की दूरी घास काट रही गंगा देवी(32) पत्नी दीपक सिंह को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।
चमोली में गैरसैंण के रामड़ा तला में घास काट रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, ग्रमीणों ने घायल महिला को उचित मुवावजा देने और भालू को क्षेत्र से बाहर करने की मांग वन विभाग से की है।
जानकारी के अनुसार, रामड़ा तला गांव से 200 मीटर की दूरी घास काट रही गंगा देवी(32) पत्नी दीपक सिंह को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर वन पंचायत सरपंच महावीर बिष्ट, निवर्तमान प्रधान रेवती बिष्ट व राकेश बिष्ट व अन्य ग्रामीणों की सहायता से घायल को निजी वाक्षन के माध्यम से सीएचसी गैरसैंण पहुंचाया गया।
सीएचसी के अधीक्षक डा. अर्जुन रावत ने कहा पीड़ता के जख्मों से खून का रिसाव नहीं रुकने और गंभीरता को देखते हुए 108 से हायर सेंटर रेफर किया गया। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ को भालू को क्षेत्र से बाहर करने और पीड़िता को मुवावजा देने की मांग की है। रेंजर ने कहा कि विभागीय प्रावधानों के तहत मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित मुआवजा दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां 
