हल्द्वानी : महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन तथा बाल विकास एवं महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में प्राप्त इनपुट के आधार पर चिन्हित संवेदनशील स्थान में सम्मिलित GRD रेस्टोरेंट छडायल का कल नगर मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेयी एवं क्षेत्राधिकार पुलिस नितिन लोहानी हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के साथ छापेमारी करते हुए जांच की गई। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभय सिंह एवं कैलाश टम्टा भी उपस्थित थे। उक्त रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर संचालित पूल टेबल कॉर्नर में आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने तथा रेस्टोरेंट द्वारा होटल के रूप में संचालित कक्षों में रुकने वाले व्यक्तियों के विवरण का समुचित रखरखाव न करने की दृष्टिगत पुलिस एक्ट में दोनो संचालकों के विरुद्ध चालान किया गया।
साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट की सामग्री पाए जाने एवं अन्य कमियां पाए रेस्टोरेंट स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा भी परिसर का निरीक्षण करने पर स्वीकृत मानचित्र ना दिखाए जाने के क्रम में परिसर स्वामी के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की जा रही है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
