Nainital News: भारत को अंडर-19 विश्वकप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए दोस्तों के साथ नैनीताल की खूबसूरत वादियों में पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ बेहद निजी दौरे पर आए पृथ्वी ने नैनीताल के साथ ही मुक्तेश्वर, रामगढ़ तथा महेशखान के कुदरती सौंदर्य को निहारकर क्रिकेट की दुनियां से प्रकृति की गोद में यादगार पलों को बिताया।
आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखा चुके पृथ्वी नैनीताल के निजी दौरे पर आए हैं। पर्यटन स्थल महेशखान में प्रकृति के खूबसूरत नजारों के बीच पल बिताए। रामगढ़, मुक्तेश्वर की खूबसूरत वादियों में सैरसपाटा कर लुत्फ उठाया।
भवाली के बाद नैनीताल से छह किलोमीटर दूर भवाली रोड पर उमड़े बादलों का लुत्फ उठाया। फूड वैन में उन्होंने नाश्ता भी किया। इसी बीच उनके प्रशंसकों में शुमार भीमताल निवासी वन विभाग में चालक गिरीश आर्य ने उन्हें पहचान लिया। साथ ही उनके साथ सेल्फी खिंचाई। इसके बाद नैनीताल आ गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) प्रदेश में भारी बारिश जारी, अलर्ट रहने के निर्देश
हल्द्वानी : 23 TRI Club की “रेन रन” में 700 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
उत्तराखंड: रिहाई की आस में बैठा परिवार, ब्रिटेन में कैद कैप्टन अजय पंत के मामले की सुनवाई टली
उत्तराखंड में 8 नए ईको टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, पर्यटकों को मिलेगा नया अनुभव
नैनीताल: जिले में कल भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने की सभी स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी
देहरादून: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली? सीएम धामी ने केंद्र के सामने रखीं बात
हल्द्वानी में 25 जुलाई को होगा पंडित चंद्रशेखर पंत शास्त्रीय संगीत समारोह, देशभर के कलाकार देंगे प्रस्तुति
हल्द्वानी की मुद्रिका खुशी गुरुरानी को मिली वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में जगह, बॉक्सिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि 

