पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी के कोट ब्लॉक में कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की रेफरल व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया था।
घटना के बाद घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पौड़ी से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। परिजन मरीज को लेकर एम्स पहुंचे…लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि अस्पताल में कोई बेड उपलब्ध नहीं है। इसके बाद मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें काफी समय लग गया।
परिजनों का आरोप है कि दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही कर्मचारी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब किसी गंभीर मरीज को उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर किया जाता है, तो पहले से यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वहां उपचार और बेड की व्यवस्था उपलब्ध हो। उनका कहना है कि मरीज को अस्पताल पहुंचने के बाद भी इलाज के लिए भटकना पड़े, तो रेफरल व्यवस्था का उद्देश्य ही प्रभावित हो जाता है।
लोगों ने जिला अस्पतालों और बड़े चिकित्सा संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय की मांग की है…ताकि गंभीर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
मामले पर जिलाधिकारी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जिलाधिकारी के अनुसार पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और यह भी जांच की जाएगी कि मरीज को रेफर करने से पहले संबंधित चिकित्सकों या अस्पताल प्रशासन ने एम्स ऋषिकेश से संपर्क किया था या नहीं।
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर इस विषय को शासन स्तर पर भी उठाया जाएगा। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) अस्पताल में भर्ती होने पर भी पीआरडी जवानों को मिलेगा मानदेय
देहरादून:(बड़ी खबर) तबादले की लिस्ट जारी
देहरादून में मनचले पर टूटा कानून का शिकंजा फायरिंग केस का इनामी भी गिरफ्तार
उत्तराखंड के लिए खुशखबरी मुख्यमंत्री ने 17 करोड़ की योजनाओं पर लगाई मुहर
बदरीनाथ चढ़ावा विवाद में बड़ा मोड़ शासन की जांच टीम करेगी हर रिकॉर्ड की पड़ताल
हरिद्वार में खुली किरायेदारी लूट 96 रुपये की जगह वसूले 200 रुपये फिर हुई बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटना पर जिला प्रशासन गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश 