देहरादून (weather alert): मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में उत्तराखंड में अगले पांच दिन यानी 19 अगस्त तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आज शाम 5:30 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 15 अगस्त से 17 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जबकि 18 और 19 अगस्त को राज्य के इन जनपदों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 15 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ कुछ स्थानों तथा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश गरज चमक के साथ होने की संभावना है।
वहीं 16 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ तथा हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश व गरज चमक के साथ बौछार हो सकती है।वही 17 अगस्त को उत्तराखंड के रा जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
18 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल तथा बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा राज्य के अनुकूल जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।19 अगस्त को राज्य के नैनीताल चंपावत तथा बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना के दृष्टिगत येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 

