रुड़की। शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा बुक कराया था। शुक्रवार सुबह होटल कर्मचारी सफाई के लिए कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया…लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।
दोपहर करीब 12 बजे चेकआउट का समय होने पर दोबारा दरवाजा खटखटाया गया…लेकिन इस बार भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद होटल प्रबंधन को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी की मदद से कमरा खुलवाया। अंदर युवक और युवती अचेत अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने कमरे से मिले साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मृत युवक की पहचान सागर निवासी नाथुखेड़ी के रूप में हुई है….जबकि युवती लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में कीटनाशक पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस के अनुसार दोनों के बीच आपसी संबंध होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति
उत्तराखंड: पूरे राज्य में एक वर्ष तक के लिये किसी भी खाद्य पदार्थो के निर्माण, भण्डारण, वितरण, बिक्री को पूरे राज्य में प्रतिबन्धित
हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी 

